फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीसीआरयूएसटी मुरथल में जिला युवा महोत्सव का आगाज

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2024 05:25 PM IST

मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) स्थित सभागार में सोमवार को जिला युवा महोत्सव का धूमधाम से आगाज किया गया। विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिला युवा महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्राण पर आधारित हैं। यह पंच प्राण हैं हमारे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, हमारी सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान, हमारे देश की प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह सिद्धांत व्यक्तिगत सफलता ही नहीं, एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की दिशा में भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें