फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: रेलवे लाइन पार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराई, संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 04:44 PM IST

संविदा सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने अपना काम बाधित रखा। जिसकी वजह से रेलवे लाइन पार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराई। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सोनीपत शाखा के प्रधान भारत कंडेरा ने किया। भाजपा कंडेरा ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने पीएफ और ईएसआई के नाम पर पांच महीने में करीब 80 लाख रुपये डकार किए है। ठेकेदार की ओर से न ही ईएसआई कार्ड बनाए गए हैं और न ही आईकार्ड बनाए गए हैं। जिसकी वजह से सभी कर्मचारियों में रोष है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से संविदा कर्मियों को कार्यालय में एकत्रित होना पड़ा। सड़काें की सफाई न होने के कारण जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहा। जिसकी वजह से शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के प्रदर्शन किए जाने पर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया और उनकी समस्या को जानकार बुधवार को ठेकेदार के साथ बैठक करने की बात कही। इस पर प्रधान भारत कंडेरा ने विश्वास दिलाया है कि सभी कर्मचारियों की मांगों का समाधान पुरजोर तरीके से किया जाएगा। अगर भविष्य में कर्मचारियों की इन मूल समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वह हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। साथ ही वह नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें