फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में आयोजित कुशाल सिंह के 350वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नवीन दलाल Updated Fri, 14 Nov 2025 12:40 PM IST

सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में आज वीर कुशाल सिंह के 350वें बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और वीर शहीद कुशाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक महिपाल ढांडा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने वीर कुशाल सिंह के बलिदान और शौर्य की गाथा को याद करते हुए उन्हें नमन किया। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग वीर कुशाल सिंह की स्मृति में एकत्रित हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे वीरों के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें