फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: अपराजिता कार्यक्रम के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण पर जागरूकता सत्र आयोजित

शाहिल शर्मा Updated Mon, 30 Mar 2026 07:43 PM IST

अमर उजाला’ फाउंडेशन ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के खाद्य एवं पोषण विभाग के साथ मिलकर “अपराजिता” कार्यक्रम के तहत आईक्यूएसी हॉल, टीचिंग ब्लॉक-1 में महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण विषय पर “आहार और जीवनशैली जागरूकता सत्र” का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली एक प्रगतिशील समाज की मजबूत नींव है। महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देकर सशक्त बनाना आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए जरूरी है। सत्र में आयुर्वेद विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ ममता रानी, शारीरिक शिक्षा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बबीता, खाद्य एवं पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ बीनू तंवर और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ परविंदर कौर ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। डॉ ममता रानी ने आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए योग, ध्यान और आयुर्वेदिक पद्धतियों के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए जीवन में संतुलित दिनचर्या जरूरी है। डॉ बबीता ने नियमित व्यायाम, योग और ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी और कहा कि इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। डॉ बीनू तंवर और डॉ परविंदर कौर ने संतुलित आहार, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन और नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से कई बीमारियों से बचाव संभव है। सत्र में विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का समापन संवादात्मक चर्चा के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े सवाल भी पूछे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें