फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के पुरखास अड्डे पर चौधरी देवीलाल की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आया।

सोनीपत। पुरखास अड्डे पर पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की प्रतिमा तोड़ने के मामले में इनेलो का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि ताऊ देवीलाल किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि 36 बिरादरी के सर्वमान्य नेता थे। भाजपा सरकार की छोटी मानसिकता वाली कार्रवाई से जनता में रोष है। जिला अध्यक्ष ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस मामले पर संज्ञान लेकर प्रतिमा को ससम्मान पुनर्स्थापित नहीं किया तो इनेलो बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। पूर्व चेयरमैन सतपाल गोयल ने कहा कि जननायक देवीलाल ने हमेशा 36 बिरादरी के भले के लिए काम किया। उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम रही है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए सरकार जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने व महापुरुषों के अपमान जैसे हथकंडे अपना रही है। इस दौरान सुरेश त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक, महिला जिला अध्यक्ष मनजीत फोगाट, राजबीर जोगी, पूनम रोहिल्ला, राजेंद्र जांगड़ा, निर्मला खत्री, शीला, उषा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें