फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: पंचायती जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 03:43 PM IST

गांव तिहाड़ मलिक में पंचायती जमीन पर कुछ की तरफ से किए गए कब्जे को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि पर आंबेडकर भवन की चहारदीवारी के निर्माण के लिए ग्रांट स्वीकृत हो चुकी है। उसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया है। गुरुवार को लघु सचिवालय में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आंबेडकर भवन का निर्माण होना है। 2 मई को संबंधित भूमि की पैमाइश भी कराई गई थी। सरपंच, गिरदावर, नंबरदार, चौकीदार समेत अन्य ग्राम स्तर के जिम्मेदार लोगों के सामने पैमाइश हुई। इसकी रिपोर्ट आ चुकी है। उस जमीन पर कुछ लोगों ने कुरड़ी डाल रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच और प्रशासन की ओर से कई बार मुनादी करवाई गई, साथ ही मौखिक रूप से भी समझाया गया कि पंचायती जमीन खाली करें जिसके बाद आंबेडकर भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सके, लेकिन उन्होंने हर बार अनदेखी की और जमीन खाली नहीं की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें