फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में कृषि विभाग की टीम ने खाद के 14 सैंपल लिये

नवीन दलाल Updated Wed, 29 Jan 2025 05:50 PM IST

सोनीपत में कृषि विभाग की टीम ने दुकानों पर छापा डालकर खाद 14 सैंपल लिए हैं। कृषि उपनिदेशक के नेतृत्व में टीम ने दुकानों पर छापा डाला। कागजी कार्रवाई कर इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रबी सीजन में किसानों को बेहतर गुणवत्ता का खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की टीम लगातार पहल कर रही है। इसके लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। कृषि विभाग ने उपमंडल स्तर पर दो टीमों का गठन किया है। एक टीम जहां कृषि सोनीपत उपमंडल क्षेत्र में सैंपल लेगी तो दूसरी टीम गोहाना उपमंडल में छापा डालेगी। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजने के बाद लैब रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सैंपल कम गुणवत्ता का पाया गया तो संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। टीम ने 14 सैंपल लिए हैं। जिले में करीब दो लाख हैक्टेयर भूमि में रबी सीजन की फसल व सब्जियां उगाई गई हैं। गेहूं करीब 1.45 लाख हैक्टेयर में उगाया गया है। जनवरी माह में किसान बड़ी मात्रा में फसलों में खाद डालते हैं। जनवरी माह में खाद की मांग 18 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। हालांकि फरवरी माह में यह मांग करीब 5800 एमटी तक रह जाती है। ऐसे में जनवरी माह में किसानों को बेहतर गुणवत्ता का खाद उपलब्ध हो सके इसके लिए विभाग सतर्क रहता है। किसानों को उत्तम गुणवत्ता का खाद उपलब्ध हो इसके लगातार जांच की जा रही है। खाद के 14 सैंपल लिए गए हैं। इन्हें लैब में भेजकर जांच कराई जाएगी। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें