सेक्टर-23 में लापरवाह कार चालक ने घर के बाहर खड़े आठ वर्षीय मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार वाहन चला रहा था और वह पहले बाइक, फिर स्कूटी और झोपड़ी से टकराया, इसके बाद बच्चे को चपेट में ले लिया। सेक्टर-23 निवासी मंजीत ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को उनका बेटा आरव घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक कार विपरीत दिशा से आई। चालक कार को लापरवाही से तेज गति से चला रहा था और उसने बच्चे को भी टक्कर मार दी