शहर कालांवाली के दादू रोड पर एक मेडीकल संचालक से लूट का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार, सीआईए प्रभारी सुरेश कुमार, चोकी प्रभारी तारा चंद सहित पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची । घटना की जानकारी लेकर एरिया में वीटी करवाई गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार जस्स मेडीकल एजेंसी का संचालक जसदीप सिंह अपनी दुकान पर बैठा काम कर रहा था। इस दौरान एक महिला मेडीकल पर आई और उससे जाड़ दर्द की दवाई मांगने लगे। जैसे ही वह महिला के मांगने पर वो जाड़ दर्द की दवा निकालने लगा। तभी दो युवकों ने आकर मैडीकल स्टोर का अंदर से गेट बंद लिया। तब वह बाहर भागने का प्रयास करने लगा तो उन्होंने उसका मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये निकालकर देने की मांग की। जिस पर वो उससे करीब 14 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। भागते हुए महिला गली डाॅ. अबोहर वाली से होकर भागी। जबकि दोनों युवक भारती स्कूल वाली गली से होकर भागे।