फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा के रोड़ी में नहर किनारे अज्ञात युवक की मिली लाश

सिरसा के रोड़ी में सुरतिया रोड पर नहर के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश मिली। लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है और उसमें से दुर्गंध आ रही है। रोड़ी थाना पुलिस टीम व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे पहुंची थीं। शव को नागरिक अस्पताल सिरसा के शवगृह में रखवाया गया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले भी इसी नहर पर नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई थी। लोगों के अनुसार नहर के साथ उगी झाड़ियों में बड़े स्तर पर युवा चिट्टे व अन्य प्रकार का नशा करते है। मृतक की मौत नशे के कारण ही हो सकती है। पुलिस के अनुसार शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग सकता है। लाश अभी सड़ने लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें