लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा रविवार को सिरसा पहुंचे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मीडिया से रूबरू हुए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कहने के बाद कुछ नहीं है। कांग्रेस पार्टी पार्टी ही नहीं है। कांग्रेस गुट है हुड्डा , सैलजा और सुरजेवाला का अलग अलग गुट है। उन्होंने अपनी सरकार के दौरान कारनामें किए है। नौकरियां बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि कांग्रेस का हाथ जनता के साथ । सरकार बनने के बाद गरीबों के साथ उन्होंने धोखा किया। आज इसीलिए हर वर्ग के लोग कांग्रेस दूर होते जा रहे है। आज कांग्रेस पार्टी बिखराव के दौर पर है। कुमारी सैलजा ईवीएम की बात कहती है तो वह सिरसा से जीती कैसे। सिरसा से जीती थी तो क्या ईवीएम ठीक थी। कांग्रेस की पार्टी की लोकसभा में पांच सीटें आई थी। उस समय ईवीएम ठीक थी। उस समय कह रही थी कि कांग्रेस की सरकार बनाएगी। भाजपा आएगी तो संविधान खत्म कर देगी । धर्म को खत्म कर देगी। उस समय जनता भ्रम में आ गई थी तो पांच सीटें आ गई थी।