सिरसा शहर के भारत नगर एरिया में रिलाइंस कंपनी की ओर से घरेलू गैंस के लिए बिछाई हुई लाइन में लीकेज हो गई। गैस लीक होने की सूचना मिलने भारत नगर एरिया में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर आ गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। गैंस रिसाव को बंद करने के लिए एजेंसी के कर्मचारियों के साथ संपर्क साधा गया। देर रात तक गैस रिसाव को बंद करने में एजेंसी के कर्मचारी लगे हुए थे। लोगों ने बताया कि कुछ माह पहले ही घरेलू गैंस के लिए लाइन बिछाई गई थी। लाइन को शु रू किया जा चुका है। देर शाम सात बजे के करीब अचानक एक जगह से तेजी से गैस निकलने लगी। गैस निकलने पर आस पास के लोग जमा हो गए और आने जाने वाले लोगों को दूरी बनाने को कहां। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।