केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज रोहतक तहसील कार्यालय में अपनी डेढ़ एकड़ जमीन की रजिस्ट्री अपने छोटे भाई चरणजीत खट्टर की पत्नी पुष्पा के नाम कराई। जमीन रोहतक जिले के बनियानी गांव में स्थित है, से प्राप्त राशि को केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने की घोषणा की है।