फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

नवीन दलाल Updated Sun, 26 Oct 2025 11:45 AM IST

शहर के पाड़ा मोहल्ले में शनिवार देर रात तेज गति से आ रहे ट्रक ने 22 साल के युवक अनिल को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रैफर किया गया है। पुलिस ने टीबी अस्पताल के नजदीक ट्रक चालक को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे पाड़ा मोहल्ला निवासी अनिल सड़क पर घूम रहा था। तभी माता दरवाजा चौक की तरफ से एक ट्रक तेज गति से आया और उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों व पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और टीबी अस्पताल के नजदीक चालक को दबोच लिया। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशील ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें