फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सुनारिया गांव के लोगों को सता रही पेयजल की समस्या

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 04:06 PM IST

खिलाड़ियों व सैनिकों के गढ़ के रूप से जाना-जाने वाले गांव सुनारिया के लोग पिछले कई साल से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सप्लाई में गंदा पानी आता है। इस पानी को पशुओं को भी नहीं पिलाया जा सकता। कभी-कभी तो सात से आठ दिन पानी आता ही नहीं हैं। गांव में एक जलघर हैं। वहां सफाई का भी बुरा हाल है। टैंक में ही लंबे झाड़ उगे हुए हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। इतना ही नहीं, नहर से जलघर तक पानी की आपूर्ति के लिए बिछाई पाइपलाइन भी किनारे पर लगे पेड़ाें के गिरने के कारण क्षतिग्रस्त रहती है। ऐसे में टैंकरों व घर में सबमर्सिवल लगाकर पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें