पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 24 जनवरी को राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लेक्चर थिएटर, नर्सिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज और फार्मेसी कॉलेज सहित अन्य विभागों में विद्यार्थियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डीन डॉ. अशोक चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओ को मतदान के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल ने कहा कि इसमें युवाओं को बताया गया कि मतदान न केवल उनका अधिकार है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनका कर्तव्य भी है। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा ने कहा कि मतदान के माध्यम से ही हम अपने देश के भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस दौरान डेंटल कॉलेज के डॉ. आदर्श, छात्र व अन्य उपस्थित रहे।