फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सुपर-40 के तहत विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क जेईई-नीट कोचिंग, आज हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम

Naveen Updated Fri, 03 Apr 2026 03:07 PM IST

शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए जिले में विशेष सुपर-40 पहल शुरू की है। योजना के क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया गया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. समीर ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा विशेषज्ञों ने छात्रों को सुपर-40 के उद्देश्यों और आगामी चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुपर-40 का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इसमें जेईई-नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। डॉ. मान ने बताया कि ओरिएंटेशन के बाद अब स्तर पर सुपर-40 बैच के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसकी तिथि जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से 40 सबसे मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा। तब विद्यार्थियों को मुख्य विषयों की जानकारी दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें