फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की प्रेसवार्ता से पहले रूठे कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष, विधायक मनाकर लाए

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 14 Sep 2025 04:01 PM IST

विधायक भारत भूषण बतरा की प्रेसवार्ता से ठीक पहले रविवार सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान रंगा नाराज हो गए। प्रेसवार्ता के लिए लगाए गए सोफे पर जगह नहीं मिलने से नाराज होकर जा रहे जिला अध्यक्ष को विधायक मनाकर वापस लाए। इसके लिए कार में उनसे काफी मान मुनव्वल हुई। इस बारे में वीडियो में विधायक अपने जिला अध्यक्ष को मनाते साफ नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद वे मान गए और प्रेसवार्ता में शामिल हुए। इसके बाद विधायक ने पत्रकारों के सामने अपनी बात रखी। कांग्रेस विधायक ने कहा कि बलवान रंगा हमारे पुराने कर्मठ साथी हैं। उनकी कोई नाराजगी नहीं है। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। वे हमारे साथ पत्रकारवार्ता में मौजूद रहे हैं। कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान रंगा ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष की सीट विधायक के साथ होनी चाहिए। इसकी जगह दूसरे लोग बैठे हुए थे। व्यवस्था को लेकर थोड़ा नाराज था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें