संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक । कर्मचारियों की मांगों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ की रोहतक इकाई ने वीरवार को शहर में झाडू प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कर्मचारी चले और छोटूराम चौक से होकर वापस निगम में पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे संघ की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि सरकार पर वादा खिलाफी पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राेहतक इकाई ने प्रदर्शन किया है। इससे पहले उन्होंने नगर निगम कार्यालय परिसर में सभा भी की। ----------