रोहतक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है देव भूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बदलने नहीं दिया जाएगा। नीली व पीली चादर चढ़ाकर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। 5 हजार एकड़ जमीन मुक्त करवाकर लैंड जेहाद को खत्म किया है। धामी बुधवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के राजपुत बाहुल्य गांव समरगोपालपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।