खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार का कहना है कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार सख्त है। पंचायत के कार्यों में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ अब कार्यकाल खत्म होने के दो साल नहीं, अब छह साल तक कार्रवाई हो सकेगी। इसके लिए सरकार ने विधानसभा में पंचायती राज एक्ट में संशोधन बिल पेश किया है। पंवार शुक्रवार को रोहतक के मैना पयर्टन केंद्र में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।