छठ पूजा को लेकर रोहतक शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नई अनाज मंडी में श्रद्धालुओं के लिए पूजन सामग्री की स्टॉल लग चुकी हैं और बाजार भी सज गए हैं। शुक्रवार से ही खरीदारी के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। मंडी में छठ पर्व के लिए दुकानदारों ने 64 से अधिक प्रकार की पूजन सामग्री उपलब्ध कराई है, जिन्हें खरीदने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।