शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को राजीव गांधी स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए गए। जिले के सभी खंडों से खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और टीम भावना को परखा गया। चयन समिति ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया। प्रतियोगिता के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की जिला हॉकी टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब राज्यस्तर पर रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, सुनारिया स्थित आर्यन बॉक्सिंग क्लब में बालक वर्ग अंडर-14 के बॉक्सिंग मैच भी कराए गए। यहां युवा मुक्केबाजों ने दमदार मुकाबले कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।