फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : क्रिसमस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने चित्रकारी में आजमाए हाथ

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 01:27 PM IST

रोहतक के अंबेडकर चौक स्थित ऑल सेंट चर्च में शनिवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रिसमस के उपलक्ष्य में बाल उत्सव के तहत हुई इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से दसवीं तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चर्च के पादरी डेनियल एरिक ने बताया कि क्रिसमस को लेकर के यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिताओं से बच्चों का हुनर भी निकल कर आता है। साथ ही उनकी प्रतिभा का सम्मान और हौसला अफजाई भी हो जाती है। यह काफी शानदार आयोजन रहा है। सभी बच्चों ने बहुत ही बेहतरीन चित्रकारी की है। बच्चों ने क्रिसमस के मौके पर इस्तेमाल होने वाली चीजों की चित्र बनाएं जैसे कि केक क्रिसमस ट्री संता कैंडल आदि। इस मौके पर सैकड़ो बच्चों के साथ-साथ उनके परिजन और स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें