फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक एमडीयू में नेशनल सिंपोजियम, मूक-बधिरों के उत्थान के लिए सहयोग की अपील

नवीन दलाल Updated Mon, 09 Dec 2024 12:42 PM IST

रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज द्वारा सोमवार को टैगोर सभागार में नेशनल सिंपोजियम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर ने की, जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज के सचिव राजेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सिंपोजियम का उद्देश्य मूक-बधिरों और अन्य दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए विचार-विमर्श और जागरूकता बढ़ाना था। आईआईटी रुड़की की डॉ. सोनल ने की-नोट स्पीकर के रूप में मूक-बधिरों की समस्याओं और उनके समाधान पर जोर दिया। उन्होंने समाज से उनके उत्थान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें