फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व निकाला गया नगर कीर्तन

गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को रोहतक के गुरुद्वारा बंगला साहिब में भव्य महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा बंगला साहिब, अस्थान पातशाही नौवीं से प्रारंभ हुए नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु साहिब की पवित्र सवारी निकाली गई। कार्यक्रम में शबद-कीर्तन, गतका प्रदर्शन और श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता देखने को मिली। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक जत्थों ने नगर कीर्तन में भाग लिया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लंगर और जलपान की व्यवस्था की गई। पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें