फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर रोहतक में नगर कीर्तन

नवीन दलाल Updated Sat, 04 Jan 2025 02:45 PM IST

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को गुरुद्वारा बंगला साहिब से महान नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा बंगला साहिब से होते हुए माता दरवाजा, टिकाना साहिब, भिवानी स्टेंड, रेलवे रोड, झज्जर रोड, शांतिमयी चौक, गोहाना अड्डा, किला रोड, प्रताप चौक, बड़ा बाजार होते हुए गुरुद्वारा बंगला साहिब में समाप्त हुई l इस दौरान संगतों ने अमृत गुर ते पाया, सास सस सिमरो गोविंद... गुरुवाणी कर गुरुजी का गुणगान किया। नगर कीर्तन में निहंग, रागी जत्था, घोड़े, गतका पार्टी, बैंड पार्टी, ऑर्केस्ट्रा, सिख मिलट्री बैंड, पंज प्यारे, शब्द चौकी, गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी और गुरु नानक नाम लेवा साध संगत ने हाजिरी भरी। मैनेजर सरदार पुरन सिंह और सचिव परमजीत सिंह ने बताया कि 06 जनवरी सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर महान गुरमत समागम सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मनाया जाएगा। इसमें महान रागी कीर्तन करेंगे। रात को 8 बजे दीप माला व आतिशबाजी की जाएगी। कीर्तन दरबार 10 बजे तक समाप्त होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें