फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में दोषी की बहाली पर महापंचायत का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अंत:वस्त्र मामले में विवाद एक बार फिर गरमा गया है। शुक्रवार को जिले की विभिन्न सामाजिक महापंचायतों, छात्र संगठनों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया से मुलाकात की और मामले में दोबारा कार्रवाई की मांग उठाई। स्थिति को गंभीर होता देख कुलपति और कुलसचिव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। कुलपति ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महापंचायत ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संबंधित अधिकारी को सस्पेंड नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर एमवीए के अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया, छात्र नेता दिनेश कांगड़ा, दीपक बोहर, रोहित टाकिया सहित कई सामाजिक और छात्र संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें