फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में दूषित जलापूर्ति व सीवरेज समस्या को लेकर देर रात प्रेम नगरवासी रोड पर उतरे

प्रेम नगरवासी हैफेड रोड पर बुधवार देर रात करीब 7:30 बजे दूषित जलापूर्ति व सीवरेज समस्या को लेकर रोष में उतर आए। कॉलोनी में लंबे समय से घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। साथ, सीवर ओवरफ्लो की समस्या चरम पर है। कॉलोनी सुरेंद्र पंवार ने बताया कि हैफेड रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग की सीवर व दूषित जलापूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यही नहीं नगर निगम की ओर से हैफेड रोड पर सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि लोग पानी की समस्या से परेशान होकर सबमर्सिवल लगवाने लगे हैं। इस दौरान प्रधान राजबीर सिवाच, जसबीर हुड्डा, विनोद सैनी, सुभाष सैनी, संचित हुड्डा, सज्जन जगदीप व राजेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें