गांव रिटौली रविवार सुबह एक बार फिर गोलियों से थर्रा उठा। जेल में बंद गैंगस्टर अंकित उर्फ बाबा के परिवार में लगते चाचा अनिल की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह घर से सुबह बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहा था। वारदात सुबह सात बजे रोहतक-बेरी रोड पर हुई। भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गया है। एसपी नरेंद्र बिजारणिया भी गांव में जा सकते हैं।