5वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रोहतक की काफी व खुशी ने फाइनल में बनाई है। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से 5वीं जूनियर बालक एवं बालिका हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन बुधवार को सेमीफाइनल मैच हुए। सेमीफाइनल मैच के दौरान 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक ए से काफी ने फरीदाबाद की हिमानी रानी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक बी की खुशी रोहतक ए की दीया ये को हराकर फाइनल में पहुंची।