फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल पुरुष वर्ग में गुरुग्राम ने सिरसा को हराया

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 03 Aug 2025 05:00 PM IST

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन फुटबॉल के पुरुष वर्ग में गुरुग्राम ने सिरसा को हराया। वहीं, फतेहाबाद ने रोहतक को 3-0 से हराया। पानीपत ने राई की टीम को 3-1 से हराया। राजीव गांधी खेल परिसर में दूसरे दिन दोपहर 12:30 तक पांच मुकाबले हुए। बॉक्सिंग, फुटबॉल व नेटबॉल स्पर्धा में प्रदेश के महिला व पुरुष वर्ग में 1721 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। बॉक्सिंग (पुरुष व महिला) व फुटबॉल (पुरुष) खेल का राजीव गांधी खेल परिसर में, नेटबॉल खेल का आयोजन सर छोटूराम स्टेडियम व फुटबाल के महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं नेकीराम कॉलेज में आयोजित की जा रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें