कलानौर में स्वर्णकार से दंपति पर सोने की रंगदारी मांगने व जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया को शिकायत देकर अपनी सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दी शिकायत में कलानौर निवासी स्वर्णकार विनोद सोनी से कहा है कि वह कलानौर में सुनार की दुकान चलाता है। यहीं पड़ोस में एक का परिवार रहता है। इस परिवार में तुषार व रीटा नाम के दो सदस्य हैं। यह दंपति आए दिन नाजायज पैसों की मांग करता रहता है। कभी जानबूझ कर उधार में सोने के जेवरात बनवाते हैं। जेवरात बनवाई के पैसों की मांग करने पर लड़ाई झगड़ा करते हैं। दंपति बनवाए गए जेवरात लेने नहीं आते। इस कारण बनवाई खर्च जेब से देना पड़ता है। इससे काफी नुकसान होता है। आरोपी दंपति आए दिन दुकान पर आकर रुपयों की मांग करता रहता है। दुकान पर रखे जेवरात उठा कर ले जाने की धमकी देता है। वीरवार को यह दंपति दुकान पर आए और 5000 रुपये की मांग की। एतराज करने पर दोनों ने गाली गलोच की व सामान को तोड़ने का प्रयास करत हुए जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने रविवार तक पांच ग्राम सोना नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे मुझे व मेरे परिवार को जान का खतरा है। पुलिस उचित कार्रवाई करे।