फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- पेपर लीक महामारी बन गई, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित

Naveen Updated Sun, 19 Jul 2026 01:26 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार पर पेपर लीक को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक अब महामारी का रूप ले चुकी है, जिससे साढ़े सात करोड़ से ज्यादा छात्र प्रभावित हो रहे हैं। रोहतक में पत्रकारों से रविवार बातचीत में हुड्डा ने कहा कि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करनी पड़ती है और परिवारों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन पेपर लीक होने से उनकी मेहनत और सपनों पर पानी फिर जाता है। हुड्डा ने नीट परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी अखबारों में नीट में हुई गड़बड़ी की खबरें आई हैं। ओएमआर शीट और रिजल्ट में भारी डिस्क्रिपेंसी सामने आई है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर पूरी कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें