फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: बिजली कर्मियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर जताया विरोध, उपमंडल अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

पुराने बस स्टैंड के पास सब यूनिट नंबर तीन में ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 तक सब यूनिट स्तर पर भूख हड़ताल की। सब यूनिट प्रधान जगबीर पहलवान ने बताया कि सब डिवीजन में कार्यरत बिजली कर्मचारियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल कर आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध किया। इसके साथ ही सब यूनिट नंबर 3 में उपमंडल अधिकारी विनय कुमार को बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सचिव मनीष भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से 23 मई 2025 को ऑनलाइन तबादला नीति लागू की गई, जिसे एक जुलाई 2025 को प्रबंध निदेशकों की समन्वय समिति की ओर से बिजली निगमों में लागू कर दिया गया। निगम में आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जाती है तो इसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें