दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में वीरवार को सांग समागम हुआ। सेंट्रल ऑडिटोरियम में पंडित विष्णुदत्त की सांग मंडली ने सरदार चाप सिंह के सांग से कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिरकत की। मंत्री महिपाल ढांडा ने पांच सांग घरानों को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सुपवा परंपरागत गतिविधियों को संजोने के लिए काम कर रही है। सांग पद्धति को जारी रखने के लिए विश्वविद्यालय का यह महत्वपूर्ण कदम हैं। यह पद्धति जीवत रहे, मरे न इस पर काम करना चाहिए।