शहर के व्यस्त बाजार प्रताप चौक में शुक्रवार शाम को दूसरी मंजिल पर मकान में आग लग गई, जिसके फैलने से चपेट में आने से दो रसोई गैस सिलेंडर फट गए। आशंका है कि पहले शार्ट सर्किट से आग लगी, इसके बाद धमाके के साथ आग पूरे घर में फैल गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। देर रात तक फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी। मकान ढाबा मालिक गौरव डाबरा का है।