विधानसभा के उप सभापति एवं जींद शहर से विधायक डॉक्टर कृष्णलाल मिड्ढा का कहना है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को मंथन करने का काम सौंपा है, ऐसे में कांग्रेस पांच साल मंथन ही करेगी। वे शनिवार को रोहतक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस में बिखराव सबके सामने हैं। धारा 370 को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आए प्रस्ताव पर मिड्ढा बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी समस्या का स्थाई समाधान किया है। अब ऐसी कोई ताकत नहीं है तो धारा 370 को दोबारा ला सके।