माता दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के तीसरे बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और नव विवाहित जोड़े ने गठ जोड़े की लगाई धोक। देर रात को ही लाइनों में लगे श्रद्धालुओं ने माता की कृपा पाने के लिए कामनाएं की। शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।