फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक पीजीआई अनुबंधित कर्मचारी ने अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया

नवीन दलाल Updated Fri, 26 Dec 2025 07:44 PM IST

पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारियों ने शुक्रवार को ब्रह्मसरोवर के पास स्थित पार्क से लघु सचिवालय तक अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन करते पहुंचे। इस दौरान करीब 150 कर्मचारियों मांगों को लेकर नारेबाजी करते नजर आए। कर्मचारी महेश ने बताया कि इसको लेकर डीसी के साथ वार्ता हुई। वार्ता के दौरान समाधान के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी तक समस्या पहुंचाने का आश्वासन दिया है। हर बार प्रशासन की तरफ से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। कभी कहते हैं फाइल चल रही है। कभी बोला जाता है बीच में अटकी हुई है। जब तक सरकार मांगें नहीं मान लेती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। पिछले करीब तीन महीने से एचकेआरएन में शामिल होने की मांग को लेकर अनुबंधित कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। जब रोहतक में मांग पूरी नहीं हुई तो करनाल में भी प्रदर्शन किया। वहां भी प्रशासन की तरफ से बार-बार आश्वासन मिला। अब कर्मचारी कुरुक्षेत्र में धरना दे रहे है। यहां कर्मचारियों की पुलिस के साथ झड़प हो चुकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें