सीबीएसई की ओर से शनिवार को 24 केंद्रों पर 10वीं की सोशल साइंस विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों ने पेपर को आसान बताया। विद्यार्थियों ने कहा कि स्वयं सहायता से जुड़े प्रश्न सरल थे, जिससे उन्हें परीक्षा में मदद मिली। उन्होंने कहा कि पेपर में अधिकतर प्रश्न सिलेबस से ही पूछे गए थे, जिससे उन्हें परीक्षा में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पेपर में इतिहास, भूगोल, राजनीति और अर्थशास्त्र से जुड़े प्रश्न थे, जो कि सरल थे।