फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस सुसाइड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रोहतक में सड़क पर उतरे बसपा कार्यकर्ता

एडीजीपी वाई पूरण कुमार सुसाइड मामले में अब तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया व अन्य नामजद अधिकारियों की गिरफ्तारी मांग की। साथ ही, मानसरोवर पार्क से लघुसचिवालय तक प्रदर्शन किया। लघुसचिवालय में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष हवा सिंह सभरवाल, प्रदेश सचिव विनय, कार्यकारिणी सदस्य पूनम, सुनील आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें