फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: अंशुल के घर बारात लेकर रवाना हुए बॉक्सर अमित पंघाल

शाहिल शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 07:14 PM IST

बॉक्सर अमित पंघाल के घर शादी को लेकर घर से सुबह से तैयारियां जोरों पर रही। घर में हर व्यक्ति व बराती सजने संवरने में व्यस्त रहे। शाम को बैंड बाजे के साथ नाचते गाते परिजनों साथ अमित को मंदिर गए। यहां पूजा के बाद शाम को पिता विजेंद्र पंघाल की लक्की फार्च्यूनर में अंशुल के घर की ओर बरात के साथ रवाना हुए। मायना में अमित के घर खुशियों के तराने गूंज रहे हैं। डीजे पर बजते गानों की धुन पर परिवार व दोस्त जमकर नाचे। दिन में विवाह से जुड़ी रस्मों की अदायगी हुई। इसके बाद शाम को महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए अमित को लेकर मंदिर पहुंची। यहां उनके साथ दोस्त व रिश्तेदार नाचते गाते हुए साथ आए। मंदिर में भगवान की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया व यहां बरात अंशुल के घर के लिए रवाना हुई। विजेंद्र पंघाल ने बताया कि बेटे अमित की बरात अपनी लक्की फार्च्यूनर में जा रही है। इसी में दुल्हन को घर लाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें