फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान, रोहतक की इंदिरा कॉलोनी में हुई महापंचायत

नवीन दलाल Updated Sun, 08 Dec 2024 12:53 PM IST

रोहतक की इंदिरा कॉलोनी में रविवार को नशे के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया गया। यहां समाज के लोगों ने चिंतन मनन निर्णय पर अपने विचार रखे। नशा समाज के लिए नासूर बन गया है। यह देश के कर्णधारों व समाज को खोखला कर रहा है। इसके खिलाफ मुहिम छेड़ने की जरूरत है। इंदिरा कॉलोनी का करतारपुरा इलाका नशे की गर्त में गहरा धंसा है। यहां नशा खरीदने व बेचने वालों पर नकेल कसने की जरूरत है। इसके लिए पुलिस को और सख्त व चुस्त तरीके से कार्रवाई करनी होगी। आम आदमी भी इस काम में सहयोग करें तो समाज से नशे की कुरीति को दूर किया जा सकता है। कॉलोनी के युवाओं की ओर से इस बारे में शुरू की गई मुहिम को सहयोग देकर तेज व साकार करने की जरूरत है। नशा बेचने या खरीदने वाले की सूचना पुलिस को दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें