फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आरडब्ल्यूए सेक्टर-14 की चौधर व नए प्रधान का चुनाव 622 मतदाताओं के हाथ

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 24 Nov 2024 12:33 PM IST

शहर के पॉश इलाके सेक्टर-14 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की चौधर का फैसला रविवार शाम को मतदान से होगा। एसोसिशन के नए प्रधान को लेकर सेक्टर 14 कम्युनिटी सेंटर में मतदान शुरू हो चुका है। दोपहर 12 बजे तक सेक्टर के 200 बाशिंदे अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। चुनाव मैदान में सुनेहरा सिंह काजल व रामधन नरवाल प्रधान पद के उम्मीदवार हैं। दोनों में आमने सामने की टक्कर है। शाम पांच बजे चुनाव परिणाम जारी किया जौएगा। चुनाव अधिकारी धर्मवीर नांदल ने बताया कि एसोसिशन के प्रधान पद के लिए चुनाव रखा गया है। सेक्टर 14 में 622 मकान हैं। इनमें से हर घर से एक व्यक्ति अपना वोट डालेगा। चुनाव मैदान में दो उम्मीदवार आमने सामने हैं। शाम को चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें