राष्ट्रीय स्तर की स्कूली क्रिकेट चैंपियनशिप में 29 अप्रैल से देशभर की 27 टीमों के 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला में शहर के आठ क्रिकेट मैदानों में स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा जिस के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मालिक ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैंपियनशिप 29 अप्रैल से 3 मई तक होगी। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने व सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वह उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन की ओर एंबुलेंस सहित डॉक्टरों की टीम तैनात की जाएंगी। उन्होंने बताया कि डोभ स्थित 22 यार्ड क्रिकेट ग्राउंड, मायना स्थित रैडबॉल क्रिकेट ग्राउंड, वैश्य शिक्षण संस्था महाराजा अग्रसेन ग्राउंड, वैश्य कॉलेज इंजीनियरिंग क्रिकेट ग्राउंड, वैश्य टेक्निकल क्रिकेट ग्राउंड, विश्वकर्मा स्कूल के विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड, जींद रोड स्थित एमएस सरस्वती क्रिकेट ग्राउंड व राजीव गांधी स्टेडियम में स्पर्धाएं चलेंगी।