फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सब इंस्पेक्टर के घर रह रही किरायेदार को गली में गिराकर पीटा, सीसीटीवी में कैद वारदात

रोहतक शहर की शिवाजी कॉलोनी में रिटायर सब इंस्पेक्टर के मकान में रह रही महिला किरायेदार को मकान खाली करने के नाम पर गली में गिराकर पीटा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में बिहार के गोपाल गंज निवासी सरिता देवी ने बताया कि वह शिवाजी कॉलोनी में एसआई संजन के मकान में एक साल से किरायेदार है। संजन अब रिटायर हो चुके हैं। पड़ोस की एक आंटी अपने बेटे के साथ आई। बोली मकान खाली करो। सरिता ने कहा कि वह मकान खाली नहीं करेगी। इस बात पर मां-बेटे ने उसे जमकर पीटा। गली में गिराकर मारे। पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे कि उसके बेटे को उठवा देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें