फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों ने मचाया बवाल

नवीन दलाल Updated Wed, 14 May 2025 02:58 PM IST

रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की है। गुरुग्राम जिला के गांव कन्हई निवासी जितेंद्र की मंगलवार शाम निजी अस्पताल में मौत हो गई। जितेंद्र को पेट दर्द की शिकायत थी, उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किराया गया था। करीब 2 घंटे बाद अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर अपनी जिद पर अड़ गया और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम वहां पर पहुंची और लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया। परिजनों ने कहा कि जब तक केस दर्ज नहीं होता तो तब तक शव नहीं लिया जाएगा। जितेंद्र की अभी 21 अप्रैल को शादी हुई थी। फिलहाल परिवार में मातम छा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें