फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: नगर परिषद 322 सफाई कर्मचारियों को बांटेगी नई गाड़ियां

शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 05:23 PM IST

शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। नगर परिषद द्वारा जैम पोर्टल से खरीदी गई 70 हाथ गाड़ी और 30 रिक्शा गाड़ियां अब शहर में काम कर रहे 322 सफाई कर्मचारियों के बीच बांटी जाएंगी। इससे सफाई कर्मचारियों को काम करने में सुविधा मिलेगी और सफाई व्यवस्था में तेजी आएगी। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार शहर के अलग-अलग वार्डों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उनकी जरूरत के अनुसार ये गाड़ियां दी जाएंगी। अब तक कई कर्मचारियों को सीमित संसाधनों के साथ काम करना पड़ रहा था, जिससे घर-घर कचरा उठाने और सार्वजनिक स्थानों की सफाई में दिक्कत आती थी। नई गाड़ियों के मिलने से यह समस्या दूर होगी। इन गाड़ियों का उपयोग मुख्य रूप से घरों से कचरा संग्रहण, बाजारों, गलियों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए किया जाएगा। इससे कचरा सड़कों पर फैलने से रोका जा सकेगा और शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें