फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: तीसरी शिव डाक कांवड़ यात्रा के लिए जत्था हरिद्वार रवाना

शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 05:29 PM IST

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में तीसरी शिव डाक कांवड़ लाने के लिए महावीर दल मंदिर, नई बस्ती से शिव भक्तों का जत्था राजीव शर्मा के नेतृत्व में हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुखद व सफल यात्रा की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जत्था 14 फरवरी को हरिद्वार से गंगाजल लेकर रेवाड़ी लौटेगा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह तीसरी शिव डाक कांवड़ है और हर वर्ष बड़ी श्रद्धा व अनुशासन के साथ यात्रा निकाली जाती है। श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि पूरी आस्था और नियमों का पालन करते हुए यात्रा पूर्ण करेंगे। महाशिवरात्रि को लेकर शहर में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं और मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें